वाराणसी से चलने वाली कई ट्रेनों का कल से बदलेगा समय, पढ़िए पूरी जानकारी


हर साल की भांति इस वर्ष भी भारतीय रेलवे की समय सारणी में एक अक्तूबर आंशिक परिवर्तन किया जा रहा हैं। कल से ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव किया जा रहा है। इसका असर वाराणसी से खुलने वाली या यहां होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा। शनिवार से प्रभावी होने वाली नई समय-सारिणी में कुछ गाड़ियों का टर्मिनल परिवर्तन किया जाएगा। वहीं वाराणसी मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया जायेगा।इसमें कई ऐसी ट्रेनें शामिल हैं, जिनके चलने के समय में 15 से 30 मिनट की कमी की गई है, जो आम जनता के लिए काफी समय बचाने वाली है। एक अक्तूबर से नई समय सारणी के मुताबिक ही इन ट्रेनों का संचालन होगा।
रेलवे का दावा है कि इस शेड्यूल के मुताबिक यात्रियों के समय में भी बचत होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नई समय-सारिणी में वाराणसी के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर गाड़ियों के आने-जाने के समय में परिवर्तन किया गया है।
वाराणसी से खुलने/निकलने वाली इन ट्रेनों का बदला समय
15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से रात 9.55 बजे छूटेगी।
22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बनारस से सुबह 4.25 बजे छूटेगी।
22535 रामेश्वरम्-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से रात 11.48 बजे छूटेगी और बनारस रात 1.10 बजे पहुंचेगी।
15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से शाम 4.15 बजे प्रस्थान करेगी।
15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से सुबह 9.55 बजे प्रस्थान करेगी।
12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से शाम 4.36 बजे और बनारस स्टेशन से शाम 5.40 बजे छूटेगी।
12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बनारस स्टेशन पर सुबह 6.10 बजे पहुंचेगी।
12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से सुबह 8.43 बजे छूटेगी और बनारस सुबह 10 बजे पहुंचेगी।
15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार छपरा से सुबह 4.45 बजे, बलिया से 6.00 बजे, मऊ से 7.40 बजे छूटेगी और वाराणसी सिटी स्टेशन पर 9.55 बजे पहुंचेगी।
वाराणसी मंडल के इन ट्रेनों का टर्मिनल परिवर्तन
05141 सीवान-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी नकहा जंगल तक चलाई जाएगी। नकहा जंगल स्टेशन पर इस गाड़ी का आगमन समय 10.05 बजे होगा।
05450 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी नकहा जंगल से चलाई जाएगी। नकहा जंगल स्टेशन से इस गाड़ी का प्रस्थान समय 17.40 बजे होगा।
05039 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी नकहा जंगल तक चलाई जाएगी। नकहा जंगल स्टेशन पर इस गाड़ी का आगमन समय 00.40 बजे होगा।
05036 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल से चलाई जाएगी। नकहा जंगल स्टेशन से इस गाड़ी का प्रस्थान समय 05.00 बजे होगा।
05153 सीवान-गोरखपुर डेमू नकहा जंगल तक चलाई जाएगी। नकहा जंगल स्टेशन पर इस गाड़ी का आगमन समय 14.10 बजे होगा।
वाराणसी मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर इन ट्रेनों का बदला समय
11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार देवरिया सदर स्टेशन से 02.55 बजे छूटेगी।
12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से 16.36 बजे तथा बनारस से 17.40 बजे छूटेगी।
12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बनारस पर 06.10 बजे पहुंचेगी।
12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से 08.43 बजे छूटेगी तथा बनारस 10.00 बजे पहुॅचेगी।
12791 सिकन्दराबाद-दानापुर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से 11.30 बजे छूटेगी।
13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 09.00 बजे छूटेगी तथा गाजीपुर सिटी पर परिवर्तित समय 10.15 बजे पहुॅचेगी।
13137 कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 03.15 बजे छूटेगी।
13509 आसनसोल-गोण्डा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 03.15 बजे छूटेगी।
14523 बरौनी-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 11.55 बजे तथा गाजीपुर सिटी से 12.55 बजे छूटेगी।
14617 बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार छपरा से 16.05 बजे तथा सीवान से 17.10 बजे छूटेगी।
15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार कप्तानगंज से 08.55 बजे छूटेगी।
15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से 22.25 बजे छूटेगी।
15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 09.05 बजे छूटेगी।
15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार देवरिया सदर से 03.53 बजे, भटनी से 04.18 बजे, सीवान से 05.05 बजे छूटेगी तथा छपरा 06.15 बजे पहुंचेगी।
15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार छपरा से 04.45 बजे, बलिया से 06.00 बजे, मऊ से 07.40 बजे छूटेगी तथा वाराणसी सिटी 09.55 बजे पहुंचेगी।
15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 21.55 बजे छूटेगी।
15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार छपरा कचहरी से 19.10 बजे छूटेगी।
15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार कप्तानगंज से 02.00 बजे छूटेगी।
15560 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 01.55 बजे छूटेगी।
18181 टाटा नगर-थावे एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार छपरा से 15.30 बजे, सीवान से 16.30 छूटेगी तथा थावे 17.15 बजे पहुॅचेगी।
19053 सूरत-मुजफ्फपुर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 23.55 बजे छूटेगी।
20941 बान्द्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी परिवर्तित समयानुसार डोभी से 05.30 बजे, औंड़िहार स्टेशन से 05.53 छूटेगी एवं गाजीपुर सिटी 06.45 बजे पहुंचेगी।
22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बनारस से 04.25 बजे छूटेगी।
22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गाजीपुर सिटी से 23.15 बजे प्रस्थान करेगी।
22427 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गाजीपुर सिटी से 23.15 बजे छूटेगी।
22535 रामेश्वरम्-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से 23.48 बजे छूटेगी तथा बनारस 01.10 पहुॅचेगी।
22669 एर्नाकूलम-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से 23.48 बजे छूटेगी।
12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 15.55 बजे प्रस्थान करेगी।
12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 16.55 बजे प्रस्थान करेगी।
15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 20.50 बजे प्रस्थान करेगी।
15652 जम्मूतवी-गुवाहटी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 20.50 बजे प्रस्थान करेगी।
15654 जम्मूतवी-गुवाहटी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 20.50 बजे प्रस्थान करेगी।
15279 मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 22.05 बजे प्रस्थान करेगी।
12407 न्यू जलपाईगुडी-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 22.05 बजे प्रस्थान करेगी।
19602 न्यू जलपाईगुडी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 22.05 बजे प्रस्थान करेगी।
15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 22.05 बजे प्रस्थान करेगी।
12523 न्यू जलपाईगुड़ी- नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 22.05 बजे प्रस्थान करेगी।
15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 23.40 बजे प्रस्थान करेगी।

Share this news