पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडराई (सिंधुरिया) गांव में बीती रात चोरों ने घर के बाहर सोए दम्पति का लाभ उठाकर घुसे चोरो ने 60 हजार रुपए नगदी समेत 3 लाख रुपए के आभूषण चुरा ले गए।
बताते हैं कि विजयनारायण मिश्र अपनी पत्नी संग घर के बाहर बरामदे में सोए थे। रात में चोरो कटर मशीन के सहारे मुख्य द्वार व अलमारी का ताला तोड़कर उसमे रखे 60 हजार नगद और सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह उठने पर हुई। सूचना पर पहुचीं पुलिस छानबीन कर लौट गई। पीड़ित के मुताबिक नगदी समेत 3 लाख रुपए के अधिक के गहने चोरो के हाथ लगे। आसपास अब तक कई चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
More Stories
प्राथमिक विद्यालय हो रहे है स्मार्ट– बीईओ
डा गुफरान जावेद को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ काशी प्रान्त का संयोजक बनाया गया
अवधेश राय हत्याकांड में गवाहों को जारी हुआ सम्मन