आईजी ने सिंधोरा थाने में सुनी फरियादियों की समस्या


पिंडरा।
आईजी के सत्यनारायण ने शनिवार को थाना दिवस पर सिंधोरा थाना पर फरियादियों की समस्या को सुनी और न्यायपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से जांच करने का निर्देश दिया।
आईजी के सामने जाठी निवासी राजेश चौहान ने आरोप लगाया कि विपक्षी धोखे से जमीन को दान पत्र में मिला दिखाकर कब्जा कर रहे हैं। इसे हल्का दरोगा व लेखपाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। कछिया के महेंद्र पटेल ने पड़ोसी द्वारा स्टे के बावजूद जबरन निर्माण कार्य करने व रोकने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसपर तुरन्त रोकवाते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगाए। खुटहा के संकठा यादव ने जबरन चक में दबंगो द्वारा ग्राम प्रधान के सह पर नाली का निर्माण करने का आरोप लगाया। महगाव के नारद मिश्रा ने सार्वजिनक रास्ते मे अवैध तरीके से निर्माण करने का आरोप लगाया। दोनों मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिया। इस दौरान कुल 7 मामलों में से एक मामले मौके पर निस्तारित किया गया।
वही फूलपुर थाना परिसर में तहसीलदार विकास पांडेय व इंस्पेक्टर जगदीश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित थाना दिवस में कुल 15 मामले आये। जिसमे राजस्व विभाग से 11 व पुलिस विभाग से 4 मामले आये। जिसमे एक मामले का निस्तारण हो पाया।

Share this news