पिंडरा।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल फूलपुर में बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य रामानुज यादव ने बच्चो को दवा खिलाई। इस दौरान डॉ अनुपम सिंह ने बताया कि यह अभियान पिंडरा ब्लॉक के हर स्कूलों में चलेगा। इस दौरान बच्चो को उक्त गोली के फायदे के बारे में बताया गया। डॉक्टर अफरोज अहमद और दिनेश कुमार गुप्ता ने बच्चों को बताया कि इस दवा को खाने से हमारा शरीर क्रीमी मुक्त रहेगा और हम स्वस्थ भारत अभियान के तहत स्वस्थ रहेंगे। इस दौरान सैकड़ो बच्चे रहे।
More Stories
पुलिसिया उत्पीड़न का शिकार हुआ एम काम का छात्र सीपी से लगाया न्याय की गुहार स्वयं जाँच करने का सीपी ने दिया पीड़ित छात्र को आश्वासन
थाना कपसेठी पुलिस नें बैटरी चोरी करने वाले अभियुक्त दिनेश कुमार गौड़ को किया गिरफ्तार व कब्जे से चोरी की 02 अदद बैटरी बरामद
अचानक तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले BJP