सांसद ने आश्रम को पर्यटन के रूप में विकसित करने का दिया आश्वसन।
पिंडरा।
ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुपूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के थाना गांव स्थित स्वामी हरहरानंद आश्रम में भक्तों ने उनके समाधि स्थल पर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। सुबह से ही भक्तों का आने का जो क्रम चला वह दोपहर बाद तक चला। भक्तों के बीच क्षेत्रीय सांसद वीपी सरोज और जिला प्रोटोकाल प्रभारी शैलेश पांडेय पहुचे और समाधि स्थल पर मत्था टेकने के साथ उनके आश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, मुक्त सड़क तक पक्की मार्ग बनाने तथा रोशनी के लिए हाई मास्ट लगवाने की घोषणा की। इसके पूर्व संतो ने भक्तों को सम्बोधित कर गुरु को पथ प्रदर्शक बताते हुए कहाकि हर भक्तों को गुरु और समाज के प्रति सदैव सम्मान देना चाहिए। क्योंकि समाज भी हमे कुछ न कुछ सिखाता है। इस दौरान जिलापंचायत सदस्य अरुण कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, नागेश्वर सिंह, राजकुमार तिवारी, चंद्रभूषण उर्फ खंजाटी पांडेय, जगदीश तिवारी, गौरीश सिंह, भानुकान्त पांडेय, डॉ गौरव पांडेय समेत अनेक लोग रहे।
वही इसके अलावा क्षेत्र के
राधा स्वामी आश्रम करखियाव, गायत्री प्रज्ञा पीठ फूलपुर, निरंकारी आश्रम, जयगुरुदेव आश्रम पिंडरा, मौनी बाबा आश्रम पिंडरा तहसील में गुरुपूर्णिमा पर गुरु पूजा व प्रवचन के अलावा विविध कार्यक्रम के साथ महा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ।
बाबा हरहरानंद आश्रम के भंडारा में शामिल होने के लिए जब पहुचे वकील
पिंडरा तहसील में वकील बुधवार को गुरुपूर्णिमा पर थाना गांव स्थित आश्रम में आयोजित भंडारा में शामिल होने के लिए प्रस्ताव पास कर न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिससे कोर्ट की सुनवाई नही हो पाई। वही दोपहर में तहसील बार अध्यक्ष मनोज शुक्ला और प्रितराज माथुर के नेतृत्व में दर्ज़नो लोग समाधि स्थल पर मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया।
More Stories
पुलिसिया उत्पीड़न का शिकार हुआ एम काम का छात्र सीपी से लगाया न्याय की गुहार स्वयं जाँच करने का सीपी ने दिया पीड़ित छात्र को आश्वासन
थाना कपसेठी पुलिस नें बैटरी चोरी करने वाले अभियुक्त दिनेश कुमार गौड़ को किया गिरफ्तार व कब्जे से चोरी की 02 अदद बैटरी बरामद
अचानक तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले BJP