करंट लगने से विवाहिता मौत, मचा कोहराम


पिंडरा।
सिंधोरा थाना क्षेत्र के मरूई में करंट लगने से 26 वर्षीय विवाहिता के मौत से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।
बताया जाता है कि रतन सिंह की पत्नी सोनाली सिंह 26 वर्ष सुबह 10 घर मे लगे लोहे के फर्राटा फैन चालू करने गई तभी करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने पर परिजन आनन फानन में एक निजी अस्पताल में ले गए लेकिन चिकित्सको ने मृत्यु घोषित कर दिया। उसके बाद सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।
विवाहिता को एक 6 माह की पुत्री है। 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। विवाहिता के मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पीएम भेजा गया।

Share this news