पिंडरा।
पिण्डरा विधानसभा के ग्रामसभा परसरा, बढ़ौना और जाठी में भारतीय जनता पार्टी के “बूथ सशक्तिकरण” कार्यक्रम के तहत पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ के साथ चौपाल लगाकर के बूथों की समीक्षा की गई। इस दौरान विधायक डॉ अवधेश सिंह ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों की जानकारी और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुचाये। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए जनता की समस्याओं को सुना गया एवं विधायक व कार्यकर्ताओ द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भारी मतदान कराने पर बल दिया।
उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष सरमेश सिंह , सरोज चौबे, अभिषेक राजपूत, अविनाश चौबे, फौजदार शर्मा, बबलू मिश्रा, जितेंद्र दुबे, प्रफुल्ल मौर्य, बंसीलाल यादव, महेंद्र राजभर व किशोर राजभर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
More Stories
पिंडरा पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित– डॉक्टर अवधेश सिंह
छेड़खानी व मारपीट के मामले में मिली जमानत
ओलावृष्टी से किसानो व पोल्ट्री संचालक हुए बर्बाद