वाराणसी : वरिष्ठ कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि आजमगढ़ व रामपुर में लोकसभा उपचुनाव के नतीजों से यह स्पष्ट हो गया कि समाजवादी | पार्टी लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका में मजबूती के साथ नहीं लड़ पाएगी। सच तो यह है कि 2024 में यह अस्पष्ट दिखाई दे रहा है की कांग्रेस बनाम भाजपा ही चुनाव होगा। उन्होंने सोमवार को जारी बयान में कहा है कि झारखंड के मांडर से कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा की गंगोत्री कुजूर को हराकर जीत का लहराया परचम
अब समाजवादी लड़ते हुए कही नजर नहीं आ रही है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी लगातार सड़कों पर आंदोलन कर रही है। चाहे अग्निपथ | योजना हो, भ्रष्टाचार या अपराध हर जगह कांग्रेस पार्टीमजबूती से लड़ रही है। भाजपा की अवहेलना कर रही है। सपा, बसपा, आप लड़ाई नहीं लड़ पाएंगी। सपा के अखिलेश ने यादव और बसपा प्रमुख मायावती ने एयरकंडीशन वाले नेता हैं।
More Stories
पिंडरा पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित– डॉक्टर अवधेश सिंह
छेड़खानी व मारपीट के मामले में मिली जमानत
ओलावृष्टी से किसानो व पोल्ट्री संचालक हुए बर्बाद