पिंडरा।
पिंडरा ब्लॉक मुख्यालय मंगारी पर शुक्रवार को पिंडरा
पिंडरा।
पिंडरा ब्लॉक मुख्यालय मंगारी पर शुक्रवार को पिंडरा व हरहुआ ब्लॉक के 118 जोड़ों की शादी पारपंरिक ढंग से मंत्रोच्चारण के बीच हुई। जिसके साक्षी बने विधायक, बीडीओ और परिजन। इस दौरान पूरा ब्लॉक परिसर मंगलगीतो से गुंजायमान रहा। सुबह 11 बजे चला कार्यक्रम दोपहर डेढ़ बजे तक चला।
ब्लॉक परिसर में विधायक डॉ अवधेश सिंह ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उपहार भी दिया। बीडीओ/ उपजिलाधिकारी विकास चंद ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पिंडरा ब्लॉक के 63 में से 62 व हरहुआ ब्लाक से 58 जोड़े शादी के बंधन में बंधे और उन्हें 35 हजार नगद (खाते में) और 16 हजार रुपये के उपहार स्वरूप वर्तन, पंखा, मोबाइल, कुकर व अन्य सामग्री दी गई। इस दौरान बीडीओ हरहुआ धर्मेंद्र द्विवेदी, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, एडीओ समाज कल्याण अनुराग मिश्रा व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एम जे निगम व सेक्रेटरी घराती बने मेहमानों को खाने से लेकर पानी की व्यवस्था करने व आवाभगत में जुटे रहे। इस दौरान कई ग्राम प्रधान भी जिम्मेदारी निभाते दिखे।
सामूहिक विवाह के दौरान भीषण तपिश भरी गर्मी से नवविवाहित जोड़े परेशान दिखे। धूप से बचने के लिए पेड़ की छावों में खड़े रहे।
More Stories
डा गुफरान जावेद को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ काशी प्रान्त का संयोजक बनाया गया
अवधेश राय हत्याकांड में गवाहों को जारी हुआ सम्मन
शिक्षकों व आगनवाड़ी कार्यकर्ती को दिया गया प्रशिक्षण एक साथ 10 फरवरी को सभी बच्चों को खिलाई जाएंगी कीड़ी की दवा।