पिंडरा।
विश्व साईकिल दिवस पर क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए नेशनल इंटर कालेज पिंडरा के प्राचार्य रामाश्रय सिंह। नदोय निवासी प्राचार्य रामाश्रय सिंह गत तीन वर्षों से लगातार साईकिल से ही 8 किमी दूर स्थित घर से पिंडरा कॉलेज आते हैं और वापस लौटते हैं। जब कभी जिला मुख्यालय या कही दूर जाना होता है तो कार का प्रयोग करते हैं। इस बाबत प्राचार्य ने बताया कि कोरोना काल के समय 2019 से ही पर्यावरण के प्रति एक जागरूकता मन मे उठी और लोगों को संदेश देने के लिए साइकिल से ही कालेज आता हूं। कभी कभी तो गर्मी देख हमारे अध्यापक अपने वाहन में जरूर बैठा लेते हैं। लेकिन प्रयास रहता है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम जैसे लोगों को आना होगा तभी समाज मे बदलाव दिखेगा। उन्होंने आम लोगों ने अपील की ज्यादा से ज्यादा लोग साइकिल का प्रयोग अपने जीवन मे करें जिससे पर्यावरण को संरक्षित रखने के साथ आर्थिक दोहन को रोका जा सके।
More Stories
पुलिसिया उत्पीड़न का शिकार हुआ एम काम का छात्र सीपी से लगाया न्याय की गुहार स्वयं जाँच करने का सीपी ने दिया पीड़ित छात्र को आश्वासन
थाना कपसेठी पुलिस नें बैटरी चोरी करने वाले अभियुक्त दिनेश कुमार गौड़ को किया गिरफ्तार व कब्जे से चोरी की 02 अदद बैटरी बरामद
अचानक तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले BJP