गहमा गहमी के बीच सिंधोरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने महेश


पिंडरा।
सिन्धोरा व्यापार मण्डल का चुनाव बुधवार की रात गहमा गहमी के बीच हुई। जिसमे लम्बी कवायद के बाद निर्विरोध निर्वाचन तय हो पाया। अंततः सर्वसम्मति से महेश मोदनवाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जिला उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के निर्देश पर सिन्धोरा व्यापार मण्डल के चयन हेतु नियुक्ति चुनाव अधिकारी व जिला मन्त्री चिन्टू जायसवाल की उपस्थिति में बुधवार को सांय 7 बजे रामलीला मैदान सिन्धोरा में व्यापारी उपस्थित हुए। व्यापारियों में अध्यक्ष पद हेतू चार लोगो द्वारा दावेदारी कर देने से वोटिंग की नौबत आ गई। वही पिछले चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु इण्टर पास होना अनिवार्य किया गया था। जिसको लेकर तमाम विरोध होने लगे थे जिसपर इस बार इंटर पास की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई थी।
चार लोगों की दावेदारी के बीच स्थिति तनावपूर्ण होते देख समाजसेवी गुलाम मुहम्मद ने निर्विरोध अध्यक्ष के मनोनयन के मंशा से व्यवसायी महेश मोदनवाल का नाम प्रस्तावित किया। जिसपर चारो दावेदारों सहित उपस्थित सभी व्यवसायियों ने अपनी सहमति दी। चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर व्यापारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोहित कुमार , अजित कुमार उर्फ़ गुरम्मा साव , सोनू मोदनवाल , पंकज जायसवाल , प्रमोद नारायण , जकरिया अंसारी , हरिलाल मौर्य , सुभाष मौर्या , संजय सोनी , कमलेश सिंह , राजेश साहू , मो फारूक , श्रवण सोनकर , शशिकांत जायसवाल , राजकुमार जायसवाल , डब्बू जायसवाल, संतोष साहू सहित सैकड़ो सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे।

Share this news