मकर संक्रांति पर्व पर विविध हुए कार्यक्रम, बंटे कम्बल व खिचड़ी

पिंडरा। ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। इस दौरान मठ, मन्दिरो व स्वयं सहायता समूह के लोगों ने मलिन बस्तियों व असहाय लोगों के बीच खिचड़ी व कम्बल का वितरण किया। क्षेत्र के थाना गांव स्थित हरहरानंद आश्रम पर भक्तों को खिचड़ी का वितरण किया गया। स्व0 रमाकांत दुबे मेमोरियल सेवा संस्था फूलपुर द्वारा रघुनाथपुर में दर्ज़नो वनवासी समाज के लोगों को मिष्टान्न व कपड़े का वितरण किया। इस दौरान डॉ रंगनाथ दुबे व डॉ संगीता वही कठिराव में समाजसेवी द्वारा 60 असहाय लोगों को कम्बल के साथ के आर्थिक मदद की गई। इस प्रियंकर तिवारी , दयाशंकर तिवारी, छन्नू पांडेय, विंध्यवासिनी तिवारी, रामप्रकाश समेत अनेक लोग रहे। वही अभ्युदय सेवा समिति के सदस्यों ने ग्राम सभा परसरा बंजरवा मे कम्बल वितरण के साथ वनवासी समाज मे कपड़ा, पतंग,लाई और गुड़ पट्टी देकर मनाया त्यौहार मनाया। समिति के सदस्यों के साथ मनरेगा जिलाध्यक्ष दिलीप दुबे मौजूद रहे है।

#purvanchal_news #up_news #breaking_news #up_news_live #varanasi_news https://www.facebook.com/purvanchalnews.org https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/ https://twitter.com/PurvanchalNewsthttps://twitter.com/PurvanchalNewst

Share this news