गोरखपुर
राजधानी भले लखनऊ हो, लेकिन पांच वर्ष तक सत्ता का केंद्र रहा पूर्वांचल का गोरखपुर और बस्ती मंडल 2022 विधानसभा के महासमर में नये तेवर और कलेवर संग उतरेंगे। अपना दल और सुभासपा के साथ मिलकर 2017 में विपक्षी दलों का लगभग सफाया करने वाली भाजपा इस बार अपनी झोली में सभी सीटें समेटने की तैयारी में है तो सपा, बसपा और कांग्रेस पूरी तरह पलटवार की। आम आदमी पार्टी भी खम ठोंक रही। भाजपा विकास के मुद्दे पर मैदान में है तो विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी और सस्ती बिजली को लेकर।
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की झोली में आई थी बस्ती मंडल की सभी सीटें
दल कोई भी हो, पूर्वांचल के इस क्षेत्र में लड़ाई कभी आसान नहीं रही। 2017 के पहले यहां के मतदाता लहर के साथ बहे तो, लेकिन सीटों का बंटवारा करके। किसी को एकमुश्त नहीं जिताया। 2012 में सपा को 19 और 2007 में बसपा को 18 सीटें ही दीं। 2017 विधानसभा चुनाव ऐसा रहा, जब 41 में 37 सीटें भाजपा गठबंधन के हिस्से आईं। तब बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर की सभी 13 और गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज व कुशीनगर की 28 में 24 सीटें भाजपा ने जीतीं।
![](https://purvanchalnews.org/wp-content/uploads/2022/01/11_01_2022-cm_yogi_adityanath_gorakhpur_22370469.jpg)
More Stories
यातायात नियमों की अनदेखी करने से जा रही सैकड़ो की जान
मंगारी के ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
251 दीपों से जगमगा उठा मां का पंडाल!