नवागत जिलाधिकारी ने ग्रहण किया कार्यभार

मऊ। नवागत जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गुरुवार की देर शाम जिला कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी मऊ के पद का कार्यभार ग्रहण किया। यह 2012 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। इसके पहले वे अमेठी में जिलाधिकारी पद पर कार्यरत थे। बता दें कि अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी का स्थानांतरण विशेष सचिव नगर विकास के पद पर होने के कारण उनके द्वारा गुरुवार की अपरान्ह में जिलाधिकारी का प्रभार अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) को सौंप कर कार्यभार से मुक्त हो गए थे।

नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ कोषाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Share this news