भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पंजाब सरकार पर निशाना साधा। शहर में जहां मशाल जुलूस निकला तो वहीं अन्य स्थानों पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। मोहम्मदाबाद में सुग्रीव सिंह के नेतृत्व में भाजपाई बड़ी संख्या में एकत्र हुए। मुख्य चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जोरदार ढंग से नारेबाजी की शिवमोहन सिंह राठौर, अतुल गुप्ता, कल्लू गुप्ता, प्रदीप राठौर, वैभव शुक्ला आदि की मौजूदगी रही। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बाद में चले गए। नवाबगंज में भी भाजपाइयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

बड़ी संख्या में एकजुट हुए कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला। जोरदार प्रदर्शन किया गया
More Stories
गाजीपुर में एक महिला समेत चार लोगों की मौत
दस मिनट में घर लौटने को कहकर गया युवक, तालाब में मिला शव
जिला न्यायालय में ज्ञानवापी से जुड़े चल रहे 7 मामलों की सुनवाई एक साथ