सपा के वरिष्ठ नेता शतरुद्र प्रकाश बीजेपी में शामिल, सपा को लगा बड़ा झटका

पूर्वांचल में सपा पार्टी बड़ा चेहरा माना जाता रहा
-काशी विश्वनाथ धाम भारत की अस्मिता के रूप में सामने आया : शतरुद्र प्रकाश
-शतरुद्र प्रकाश पहली बार 1974 में विधायक बने थे
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया। मुलायम सिंह यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शतरुद्र प्रकाश को पूर्वांचल में पार्टी का बड़ा चेहरा माना जाता है। शतरुद्र प्रकाश को आज ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शतरुद्र प्रकाश भारतीय जनता पार्टी में शामिल, सपा को बड़ा झटका समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य शतरुद्र प्रकाश पहली बार 1974 में विधायक बने थे।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को आज जोरदार झटका दिया है। वाराणसी से सपा के एमएलसी शतरुद्र प्रकाश भाजपा में शामिल हो गए हैं। मालूम हो कि वाराणसी से सपा शतरुद्र प्रकाश ने बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण पर भाजपा की तारीफ़ की थी। तब ही से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी। जिसकी परिणति आज देखने को मिली। सोशलिस्ट पार्टी से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले शतरुद्र सपा के संस्थापक सदस्यों में रहे हैं। चार बार वाराणसी कैंट से विधायक चुने गए शतरुद्र मुलायम सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। समाजवादी पार्टी ने इसके बाद उनको विधान परिषद सदस्य बनाया था।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि शतरुद्र प्रकाश का छात्र जीवन बहुत संघर्षों का रहा है। उन्होंने समाज के लिए लड़ते-लड़ते अपना जीवन समर्पित किया है। चाहे लोहिया जी हो, राज नारायण जी हो या मुलायम सिंह यादव हो सभी के साथ इन्होंने संघर्ष किया। 1970 से लेकर अलग-अलग आंदोलनों में इन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कई बार गिरफ़्तारियां दी और लेकिन संघर्ष से पीछे नहीं हटे। गंगा की सफ़ाई के लिए अभियान में हिस्सा लिया। शतरुद्र प्रकाश ने काशी कोरिडोर के उद्घाटन और काशी के कायाकल्प से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। इनके जैसा व्यक्तित्व आज भाजपा में ज्वाइन कर रहा है जिससे भाजपा का भी क़द बढ़ेगा। समाजवादी संघर्ष के पुरोधा रहे हैं। समाजवाद का जब मार्ग भटका तो पीएम मोदी से प्रभावित होकर वो आज भाजपा में शामिल हो गए।

शतरुद्ध प्रकाश ने कहा कि मैं आभार प्रकट करना चाहूंगा कि आज भाजपा का साधारण सदस्य बन गया हूं। 1963 से लेकर आज तक मैंने गेर कोंग्रेस की राजनीति की है। आज राज नारायण की पुण्यतिथि है। आज भी दो धाराएं निकली थी, एक थी भाजपा की और एक सोशलिस्ट आंदोलन की। मुझे आज कहना पड़ रहा है कि सोशलिस्ट आंदोलन अपने पथ से भटक गया है। आज काशी विश्वनाथ धाम भारत की अस्मिता के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले जिलों की पहचान माफिया से होती थी। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम के सुंदरीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। वो अकल्पनीय काम है। इसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं और धन्यवाद देता हूं। वाराणसी से सपा के एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण पर भाजपा की तारीफ़ की थी। तब ही से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी।
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई, सदस्य दयाशंकर सिंह और मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
#purvanchal_news #up_news #breaking_news #up_news_live #varanasi_news https://www.facebook.com/purvanchalnews.org https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/ https://twitter.com/PurvanchalNewsthttps://twitter.com/PurvanchalNewst

Share this news