ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतने पर बेटियों का हुआ सम्मान

पिंडरा। क्षेत्र के जगदीशपुर (अहिराबीर) निवासिनी बेटियों द्वारा विश्व स्तर पर ताइक्वांडो स्वर्ण पदक जीतने पर बुधवार को उनके घर पर पहुचे पूर्व विधायक ने सम्मान करते हुए हौसला अफजाई की। पूर्व मंत्री अजय राय दोपहर में अंतर्राष्ट्रीय महिला ताइक्वाण्डो खिलाडियों दीक्षा पटेल उम्र 15 वर्ष द्वारा आस्ट्रेलिया ओपन स्वर्ण पदक, एशिया ओपन कांस्य पदक, यश्विनी सिंह उम्र 10 वर्ष आस्ट्रेलिया ओपन स्वर्ण पदक व विश्व ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में कांस्य, साधना देवी उम्र 15 वर्ष द्वारा लगातार दो बार एशिया ओपन मे कांस्य व अंकिता वर्मा उम्र 13 वर्ष एशिया ओपन मे कांस्य पदक विजेता खिलाडि़यो से मिलकर उनका सम्मान किया व उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए बेटियों का हौसला अफजाई की। इस दौरान उनके अभिभावकों व कोच चंद्रभान पटेल को भी सम्मानित किया।।
इस दौरान पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय राय ने कहाकि काशी (पिंडरा) की बेटियों ने विश्व पटल पर पिंडरा परिवार का नाम रौशन किया है। प्रियंका गांधी जी ने जो आह्वान किया है ” लड़की हूँ लड़ सकती हूँ ” यह आह्वान भी लड़कियों को बहुत प्रेरित कर रहा है। निश्चित जब लड़किया लड़ेंगी तभी अपने हक अधिकार को हासिल करेंगी। इस दौरान आगामी 6 जनवरी को काशी में लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन दौड़ में बेटियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।
उक्त अवसर पर बृजराज पटेल, गिरजाशंकर पटेल, अंशु सिंह, मंजू पटेल
,नागेश उपाध्याय, लक्ष्मण पटेल,रामसनेही पाण्डेय,राजीव राम राजू, खंजाटी सिंह,हीरा सिंह,सोनू सिंह,ऋशु सिंह,रिंकू सिंह उपस्थिति रहे।
#purvanchal_news #up_news #breaking_news #up_news_live #varanasi_news https://www.facebook.com/purvanchalnews.org https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/ https://twitter.com/PurvanchalNewsthttps://twitter.com/PurvanchalNewst

Share this news