वाराणसी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, वीरांगनाओं की निकली भव्य झांकी, भारत माता की जय का लगाया गया नारा

आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर शुक्रवार को उत्तर काशी की ओर से आयोजित वाराणसी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा प्रातः 8.30 बजे आर्य महिला नागरमल मुरारका माडल स्कूल चेतगंज के प्रांगण से शुरु होकर लहुराबीर क्वींस कालेज, संस्कृत विश्वविद्यालय होते हुए वापस चेतगंज विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।तिरंगा यात्रा व झाकी में भारत माता, रानी लक्ष्मी बाई और अहिल्या बाई के स्वरूप में झाकियां सजायी गयी। तिरंगा यात्रा में सबसे पहले शंख नाथ और डमरू की ध्वनि लोगों को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं जयन्ती का आहवाहन करा रहे थे। भारत माता के स्वरूप में (खुशी मालवीय) तिरंगे झंडे से सजे व सैन्य बल के साथ एक विशाल रथ पर सुशोभित थी, जिसके पीछे लोग भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे लगाते हुये हाथ में तिरंगा लिये हुये चल रहे थे।झाँसी की रानी के स्वरूप में (पलक उपाध्याय) एक रथ में सुशोभित थी। मराठा वेश धारण किये हुये विरांगनायें तलवार, ढाल एवं भाले से सुसज्जित जय भवनी के उद्घोष के साथ उनके साथ चल रही थी। अहिल्या बाई के स्वरूप में (सुभाना जायसवाल) एक रथ में सुशोभित रही, जिसके पीछे साधू सन्त रूद्राक्ष की माला, लोहबान एवं केशरिया ध्वज लिये हर हर महादेव के उद्घोष के साथ चल रहे थेकार्यक्रम का शुभारम्भ संघ के मुनीष जी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका पूजा दीक्षित ने कहा कि अहिल्याबाई जी द्वारा दिये गये संदेश बेटी सिखेगी कल का भविष्य लिखेगी को हम सबको साकार करना होगा, जिससे नारी सशक्तिकरण को हम साकार कर सकेंगें।आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद के जनरल सेकेटरी डॉ शशिकान्त दीक्षित ने कहा कि हमसब को अपने तिरंगे को आन, बान शान के साथ सदैव उँचा रखना हैं। डॉ अनुराग दीक्षित ने कहा कि हेल्थ इज वेल्थ हमें अपने युवाओं को स्वस्थ रखना होगा क्योंकि युवा ही हमारे आने वाले कल हैं।इस अवसर पर डॉ मनीष त्रिपाठी सचिव आरोग्य भारती काशी प्रांत, रजत जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, मनीष सह प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, रजत प्रताप, शोभनाथ विश्वकर्मा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश जी, दिनेश कालरा, जय प्रकाश, सुरेन्द्र, धीरज, विनय के साथ छात्रायें, गणमान्य नागरिक गण, अध्यापक अध्यापिकायें आदि लोग मौजूद रहे।

Share this news