इंटर कालेज को मिले 5 शिक्षक

पिंडरा। श्री देवमूर्ति शर्मा इंटर कॉलेज दबेथुआ में गुरुवार को एक साथ माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 5 अध्यापको ने कार्यभार ग्रहण किया। जिसमे दिनेश कुमार (सामाजिक विज्ञान), मनोज कुमार(अंग्रेज़ी) , धीरेन्द्र चौहान(अंग्रेज़ी) , श्याम लाल यादव (गणित), धीरज कुमार पटेल (गणित) को प्रधानाचार्य विद्यासागर राय ने कार्यभार ग्रहण कराया।

Share this news