लखनऊ, जेएनएन। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पांचवें दीपोत्सव 2021 पर फिर त्रेतायुग जीवंत हो उठा। ज्यों ही हेलीकाप्टर (पुष्पक विमान) से राम कथा पार्क में भगवान श्री राम, मां सीता और भाई लक्ष्मण उतरे तो खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ भगवान के स्वरूप की अगवानी की। हेलीकॉप्टर से तीन राउंड पुष्पवर्षा हुई तो जय जय श्रीराम के नारों से अयोध्या गुंजायमान हो उठी। इस बार उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार दीपोत्सव पर अयोध्या नगरी में 12 लाख दीये जलाएगी। दीपोत्सव को देखने के लिए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की एक टीम अयोध्या में है। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए मिट्टी के एक दीए को कम से कम पांच मिनट तक जलाना होगा। रामकी पैड़ी के 32 घाटों पर दीपों को प्रज्जवलित करने के काम में 12 हजार स्वयंसेवी करेंगे। रामनगरी के अन्य पौराणिक स्थलों एवं मंदिरों पर तीन लाख दीप जलाए जाएंगे।अयोध्या में पांचवां दीपोत्सव 2021 Live Update…-अब रामभक्तों व कृष्णभक्तों पर होगी पुष्पों की वर्षा : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 30 अक्टूबर और 2 नवंबर 1990 को रामभक्तों पर बर्बर तरीके से गोलियां चलाई गईं थीं। बर्बर लाठीचार्ज हो रहा था। तब ‘जय श्रीराम’ बोलना अपराध माना जा रहा था। जो लोग 31 साल पहले रामभक्तों पर गोलियां चला रहे थे, वो आपकी ताकत और लोकतंत्र की ताकत के आगे झुके हैं। अब लगता है कि अगर कुछ और वर्ष आप इसी तरीके से ले चले, तो अगली कारसेवा के लिए वो और उनका पूरा खानदान लाइन में लगा होगा। आप देखना कि अगर अगली कारसेवा होगी, तो गोली नहीं चलेगी। रामभक्तों व कृष्णभक्तों पर पुष्पों की वर्षा होगी। यही लोकतंत्र की ताकत है।
योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो’ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच वर्ष पहले अयोध्या में दीपोत्सव की चर्चा सामने आई थी, तो अयोध्या में ही आज के दिन ये आयोजन नहीं हो रहा था। हमारी सरकार ने तय किया कि अगर अयोध्या को उसकी नई पहचान दीपोत्सव कार्यक्रम से माध्यम से दिलवानी है। मुझे याद है कि 2017, 2018, 2019 में भी एक ही नारा गूंज रहा था- ‘योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो।’ मैं तब भी कह रहा था कि मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि 31 साल पहले अयोध्या में क्या हो रहा था।-दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटन शहर बनेगा अयोध्या : केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि मैं इस दीपोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के लिए योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं। एक अद्भुत राम मंदिर निर्माणाधीन है और जल्द ही पूरा हो जाएगा, जहां दुनिया भर से करोड़ों लोग आएंगे। वर्ष 2030 तक अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटन शहर होगा।-डिप्टी सीएम ने तीन मार्ग बनाने का दिया आश्वासन : पांचवें दीपोत्सव को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दीपोत्सव की महज कल्पना की जा सकती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने यह साकार किया। डबल इंजन की सरकार के चलते रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। भाजपा सदा राम की भक्त रही है। उन्होंने व्यंग कसा कि कोई जनेऊ दिखा रहा है तो कोई मंदिर जा रहा है। डिप्टी सीएम ने रामजन्म भूमि की ओर जाने वाले तीन मार्ग स्व. अशोक सिंघल व बलिदानी कारसेवक व पूर्व मुख्यमन्त्री कल्याण सिंह के नाम पर बनाने की घोषणा की। पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि अयोध्या की भव्यता पूरे विश्व में व्याप्त हो चुकी है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि 70 वर्ष से देश का अपमान कितना हुआ यह आप देख रहे हो। लोग चंदन लगाने में डरते थे, मंदिर जाने से डरते थे। देश के
More Stories
बरदह थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन, तहसीलदार मार्टिनगंज अभिषेक कुमार ने सुनी फरियाद
रामनगरी अयोध्या में लाखों श्रद्धालु कल करेंगे 14 कोसी परिक्रमा
गोंडा में निकली गई भव्य कलश यात्रा सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा शुरू, अयोध्या से आए कथावाचक कथा व्यास राजित राम तिवारी अनुरागी जी महाराज श्री अयोध्या धाम