बडागांवं जैपुरिया स्कूल बाबतपुर में बुधवार को आयोजित पुलिस व व्यापारीयो की बैठक में जिला उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री नन्दलाल जायसवाल ने पूर्व में बडागांव व फुलपुर थाना क्षेत्र में खुलेआम बिक रहे मीट की दुकान को धार्मिक स्थल व बाजार से दूर खोलने के प्रार्थना पत्र पर बिना कार्यवाही बड़ागाँव व फूलपुर पुलिस ने निस्तारण की रिपोर्ट लगा दी । जबकी आज भी दोनों थाना क्षेत्रों में खुलेआम मीट बिक रहा है। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक नीरज पाण्डेय ने बड़ागाँव व फूलपुर के सीओ को मामले की जांच कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। बैठक में बडागांव फुलपुर जंसा रोहनिया शिवपुर के व्यापरियों ने अपने अपने बाजार की समस्याओं से अवगत कराये। वही पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सविता सिंह ने बैकों में महिलाओं के लेनदेन के लिए अलग से लाइन लगवाने की बात कही जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह बैक मैनेजरो से मिलकर महिलाओं के लिए एक अलग लाइन लगवाए जिससे उन्हें सुविधा हो वही व्यापरियों की समस्या को देखते हुए एडिशनल ने कहा कि पुलिस व व्यापारी समाज के एक ही पहलू है। बिना दोनों के सहयोग से व्यापारियों की समस्या का निदान नही हो सकता। आप लोग हमारा सहयोग करें आप की हर समस्या का निदान हम करेगें। बडागांव व फुलपुर की समस्याओं के निदान के लिए 24 सितंबर को एक बैठक दोनों थानों पर किया जाऐगा। बैठक के अन्त में अपर पुलिस अधीक्षक नीरज पाण्डेय का स्वागत महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सविता सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर की। बैठक में मुख्य रूप से सीओ बडागांव जगदीश कालीरमन , सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय सीओ सदर सहित व्यापारी नेता नन्दलाल जायसवाल बड़ागाँव व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, आन्नद केशरी ,अभय केशरी, दिलीप सेठ, विरेंद्र यादव, दीनदयाल गुप्ता अवधेश, राजेश जायसवाल सहित व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों मौजूद रहें। बैठक का संचालन व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी अशोक यादव ने की।
More Stories
घर का ताला तोड़कर दो घंटे में ही चोरों ने उड़ाए लगभग तीस लाख के नगदी और गहनें
डीजल लोकोमोटिव वर्क्स जिसका नाम बदल कर अब बनारस लोकोमोटिव वर्क्स कर दिया गया है उसने अपना दस हज़ारवा लोको इंजन राष्ट्र को समर्पित किया
खेलों बनारस का हुआ आयोजन बच्चों ने लिया भाग